क्या आप जानते हैं, पेट में इन्फेक्शन क्या है और यह कैसे होता है? पेट में इंफेक्शन होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन इसे अनदेखा करना आपको बहुत बड़ी समस्या में डाल सकता है। पेट के इंफेक्शन को गैस्ट्रोएन्टराइटिस या पेट का फ्लू के नाम से भी जानते हैं। हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम(पाचन तंत्र) में वायरस के कारण ये बीमारी होती है। दस्त और उल्टी इससे होने वाले गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षणों में से हैं। हालाँकि इसकी अवधि कम होती है, लेकिन यह तेजी से फैल सकता है।

आप को अपने आसपास मौजूद किसी भी व्यक्ति से पेट फ्लू हो सकता है। इसके होने की संभावना स्कूलों, नर्सिंग होम और क्रूज जहाजों जैसे बंद स्थानों में अधिक होती है।
जैसे ही वायरस आपके शरीर में प्रवेश करेगा, वह अपने आप को बढ़ाना(गुणा करना) शुरू कर देगा यानि कि अपनी प्रतिकृति बनाना शुरू कर देगा।
जैसे ही आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को किसी खतरे का पता चलता है, तो वह वायरस को खत्म करने के लिए एक इंफ्लेमेटरी प्रतिक्रिया शुरू कर देती है। यही रोग के लक्षणों का कारण है।
जब आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली संक्रमण को दूर करने लगती है, तो आपके लक्षण धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।