लैट्रिन में आने वाले खून की परेशानी को गंभीरता से लें।
यह किसी गंभीर बीमारी का पहला लक्षण हो सकता है। लैट्रिन में खून आना सिर्फ पाइल्स की परेशानी ही नहीं एवं अन्य जटिल बीमारी भी हो सकती है जैसे की:
1)कोलोरेक्टल या आंत का कैंसर।
2)अल्सरेटिव कोलाइटिस।
3) आंतों का इन्फेक्शन।
4) आंतों की टीवी एवं अन्य बीमारी।
अतः अगर आप इस तरह की परेशानी से पीड़ित है तो डॉक्टर की सलाह ले उचित जांच कराएं एवं बिना देरी के उपचार करें|
Frequently asked questions(FAQ)
कोलोनोस्कोपी की जांच में नॉर्मल आंतें किस तरह दिखती हैं:
1) अल्सरेटिव कोलाइटिस कब सोचें:
बार-बार लैट्रिन जाना एवं खून का आना, खून का रंग लाल से काला हो सकता है। बार-बार लैट्रिन जाने के बावजूद पेट साफ ना होने की स्थिति। लैट्रिन की समस्या की वजह से रात को नींद में बाधा आना। इस बीमारी में मरीज के अन्य अंग भी प्रभावित हो सकते हैं जैसे की:
जोड़ों की तकलीफ
लीवर की समस्या
आंखोंकी परेशानी
2) आंतों का कैंसर
लैट्रिन में खून आने के साथ-साथ पेट दर्द, भूख की कमी, अचानक से वजन का काम हो जाना
3) पाइल्स की समस्या
अक्सर मरीज को कब्ज की शिकायत रहती है यहां खून अधिकतर लाल रंग का होता है ब्लड एवं लैट्रिन मिला हुआ नहीं होता है।
समाधान
बिना डॉक्टर के सलाह से स्वयं इलाज न करें सही समय पर सही जांच कर कर कारण पता लगे एवं उपचार जल्द से जल्द शुरू करें